Moye Moye

इंटरनेट पर Moye Moye गाने ने धूम मचाई हुई है। इस गाने को कई मीम के साथ यूट्यूब के शॉर्ट्स इंस्टाग्राम की पोस्ट्स टिक टॉक कई जगह शेयर किया जा रहा है। इस गाने के बोल तक पता नहीं है फिर भी यह गाना ऐसा छाया है लोगों के दिमाग पर कि इंटरनेट पर जहां भी जाओ यही गाना सुनने मिल रहा है। जानें क्या है यह गाना।

Moye Moye
Sorce-Google

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपने भी कई पोस्ट्स के साथ यह Moye Moye गाना सुना होगा। यह गाना इतना वायरल हो चुका है कि काफी लोग इस गाने को अपनी पोस्ट के साथ लगाकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन, आखिर यह गाना है क्या, किसने बनाया इस गाने को और इसका मतलब क्या है।आइए जानते हैं क्या है यह Moye Moye ट्रेंड, जिसने सभी के होठों पर अपना प्रभाव छोड़ा हुआ है

सभी के कानो मे गूंथा हुआ Moye Moye जानिए इस गाने का क्या है मतलब

Sorce-Google

Moye Moye एक सर्बियन गाना है, जो म्यूजिक विडियो Dzanum का हिस्सा है, जिसे सिंगर टेया डोरा ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 5.8 करोड़ वियूज मिले हैं और यह दुनिया भर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तीन मिनट की म्युजिक विडियो का यह पार्ट बहुत ही तेजी से इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टिक-टॉक पर शेयर किया जा रहा है।

Sorce-Google

इस गाने का मतलब, बोल लोगों को कुछ भी ठीक से नहीं पता है, लेकिन फिर भी इस गाने की धुन इतनी प्यारी है कि यह लोगों की जुबान पर छा गया है और अब इसे कोई भूल नहीं पा रहा है। हालांकि, हम आपको एक खास बात और बता दें कि सोशल मीडिया पर छाए इस गाने के बोल गलत हैशटैग से ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे गा भी गलत रहे हैं। इसके सही बोल Moye Moye नहीं बल्कि Moye More है।

Sorce-Google

इस गाने से सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलिवुड स्टार्स भी काफी प्रभावित हुए हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पेट के लिए Moye Moye गाने का उन्होंने एक प्यारे से पोस्ट में साझा किया था, जहां उन्होंने लिखा था – ‘मोए मोए कोज, आई गोए फोर शूट टूमॉरो एंड आई विल मिस माई लिटिल बोए

इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने भी इस गाने का इस्तेमाल कर तेज गाड़ी चलाने के लिए वॉर्निंग जारी की है। इस विडियो में पुलिस ने एक आदमी की बाइक पर स्टंट मारते हुए विडियो शेयर किया, जिसका कैप्शन बेहद मजेदार था। X पर यह विडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस ने लिखा- गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, नहीं तो हो जाएगा मोए मोए।

Sorce-Google

वैसे तो हम इस गाने का मजाकिया ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस गाने का मतलब इससे बिल्कुल उल्टा है। इस गाने का असली मतलब है सपनों के अधूरे रह जाने के कारण भी, आने वाले बुरे सपनों के बावजूद, उज्जवल भविष्य या उम्मीद की खोज

READ MORE POSTS ➡सोशल मीडिया पर वायरल: Manara Chopra के Bigg Boss 17 Task का गरमा गरम अंदाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *